Meerut सांसद खेल महोत्सव 2025 में Apus NOVA Hospital और NOVA Hospital & Research Centre को सम्मानित किया गया

Published on 11 November, 2025

मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में आयोजित “सांसद खेल महोत्सव 2025” 3 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा देने वाला एक उत्सव बनकर सामने आया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस महोत्सव के माध्यम से युवाओं ने यह संदेश दिया कि “फिट इंडिया – हिट इंडिया” का मंत्र अब व्यापक रूप से लोगों तक पहुँच चुका है। इसका उद्देश्य खेल जागरूकता बढ़ाना और शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना है।

महोत्सव का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन देशभर में खेल का माहौल बनाएंगे और युवाओं में खेल भावना को मजबूत करेंगे। गौतम बुद्ध नगर के माननीय विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज सिंह ने भी युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

महोत्सव में मेरठ के परीक्षितगढ़ नगर की छात्राएं और मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी सहित कई संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस आयोजन में 70 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री अरुण गोविल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Apus NOVA Hospital & Research Centre को मिला सम्मान

11 नवंबर 2025 को Apus NOVA Hospital और Nova Hospital & Research Centre की टीम को Sansad Khel Mahotsav 2025 में सम्मानित किया गया। यह सम्मान माननीय सांसद श्री अरुण गोविल और मुख्य अतिथि Mr. Thakur Anoop Singh द्वारा प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरों और टीम के समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का प्रतिफल है।

कार्यक्रम में उपस्थित टीम सदस्य:

  • Dr. (Col.) Devender Singh (MS)
  • Dr. Nitin Malik – Director Neurosciences, Senior Consultant Neurosurgeon
  • Dr. Kashish Sharma – Senior Consultant Neurosurgeon
  • Dr. Vikrant Solanki – Consultant Pulmonologist
  • Dr. Divya – Consultant MDS Prosthodontics
  • Dr. Lokesh Mavi – Admin Manager

Apus NOVA Hospital & Research Centre समाज की सेवा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए निरंतर समर्पित है। यह सम्मान हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।